आते बड़े धूम से गणपति जी,
जाते बड़े धूम से गणपति जी,
आख़िर सबसे पहले आकर,
हमारे दिलों में बस जाते हैं गणपति जी।
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी,
रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी,
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी।
धरती पर बारिश की बूंदे बरसे,
आप के ऊपर अपनों का प्यार बरसे,
गणेश जी से बस यही दुआ है,
आप ख़ुशी के लिए नहीं,
ख़ुशी आप के लिए तरसे।
0 Comments