शहीदों का खून रंग लाया जिस सरकार के राज्य में सूरज कभी नहीं डूबता था ऐसी शक्तिशाली साम्राज्यवादी सरकार भी आखिर निहत्थे भारतवासियों के सामने झुक गई। 15 अगस्त का पावन दिन आया। परतंत्रता की काली रात्रि समाप्त हुई और स्वतंत्रता का नव प्रभात निकला। भारत माता अपने सौभाग्य पर एक युग के बाद हंस उठी।
यह दिन भारतीय जीवन का मंगलमय दिन बन गया। भारत के राजनीतिक इतिहास का तो एक स्वर्णिम दिन है। भारत स्वतंत्र हो गया। लेकिन अभी उसके सामने देश के निर्माण का काम था। यह काम धीरे-धीरे हो रहा है।
खेद की बात है कि इतने वर्ष व्यतीत हो जाने पर भी भारत अपने सपने को साकार नहीं कर पाया। इसका कारण वैयक्तिक स्वार्थों की प्रबलता है। दलबंदी के कारण भी काम में विशेष गति नहीं आती। हमारा कर्तव्य है कि देश के उत्थान के लिए इसकी ईमानदारी का परिचय दें। प्रत्येक नागरिक कर्मठता का पाठ सीखे और अपने चरित्र, बल को ऊंचा बनाए।
जनता एवं सरकार दोनों को मिलकर देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करना है। युवक देश की रीढ़ की हड्डी के समान है। उन्हें देश का गौरव बनाए रखने के लिए तथा इसे संपन्न एवं शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। राष्ट्र की उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि हम सांप्रदायिकता के विष से सर्वथा दूर रहें। सभी निज संस्कृति के अनुकूल ही रचे राष्ट्र उत्थान।
स्वतंत्रता का मंगल पर्व इस बात का साक्षी है कि स्वतंत्रता एक अमूल्य वस्तु है। अनेक देशभक्तों ने भारत के सिर पर ताज रखने के लिए अपना उपसर्ग कर दिया है। इस दिन हमें एकता का पाठ पढ़ना चाहिए और देश की रक्षा का व्रत धारण करना चाहिए-
- Top 10 Awesome Patriotic Happy Independence Day 2014 SMS, Facebook Status, WhatsApp Messages
- 15 August 2014 Independence Day Hindi & Urdu Shayari, SMS, Facebook Status, WhatsApp Messages
- 2014 Indian Independence Day HD Images, Wallpapers For Whatsapp, Facebook
- Happy 68th Independence Day of India 2014 SMS, Wishes & Messages
- Friday 15 August 2014 Independence Day India Speech in English
- Friday 15 August 2014 Independence Day India Short Speech in English
- 15 August 2014 Friday 68th Indian Independence Day Speech In English
- 68th Indian Independence Day Speech in English for College
- 15th August Shayari Speech Essays Poems 68th Independence Day 2014
Latest posts by BMS Team (see all)
- Meterdown Annual Festival is back with its 7th edition – Starts today! - January 16, 2020
- Tybms sem 6 results 2019 declared on 19th June 2019 - June 19, 2019
- TYBMS Sem 6 Results 2019 Update from BMS khabri! - June 15, 2019
11 Comments